Palamu : जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गैंग के खासमखास 6 गुर्गों को दबोच लिया गया। इनके पास से उम्दा किस्म के दो पिस्टल और 12 जिंदा गोलियां, 11 मोबाइल फोन और 10 हजार 130 रुपये कैश मिले हैं। गैंगस्टर के इशारे पर निर्माण कार्य में लगी बड़ी-बड़ी कंपनियों को डरा-धमकाकर उनसे अवैध उगाही करना इनकी फितरत। चाईबासा और पलामू जेल पर हुये हमले में ये वांटेड थे। गिरफ्तार प्रिंस कुमार, अमित कमार शर्मा उर्फ सोनू, सौरभ सिंह, अमित चौधरी उर्फ रितिक चौधरी, समीर अंसारी उर्फ नसरू और बबलू पांडे ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। ये सारे बदमाश पलामू में बेरिया में एक खाली मकान में जुटे थे। इनका इरादा नेक नहीं था। इस बात की भनक पलामू SP रिश्मा रमेशन को लग गई। इसके बाद शहर के थानेदार देववत पोद्दार के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने छापेमारी कर यह कामयाबी हासिल की।
इसे भी पढ़ें :नेता बोले प्रिंसिपल को चुल्लू भर पानी में डूब… जांच शुरू
इसे भी पढ़ें :घर में घुसकर मा’र दी गोली, हजारीबाग DC ऑफिस में था कार्यरत
इसे भी पढ़ें :झारखंड में संक्रांति के दिन छायेगा घना…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में फा’यरिंग…
इसे भी पढ़ें :मौ’त की घाटी में थानेदार की दिखी बहादुरी…
इसे भी पढ़ें :IPL 2025 का आगाज मार्च में इस रोज से







