Ranchi : राजधानी रांची के हरमू नदी के पास एक शराब दुकान के बाहर बेखौफ बदमाशों ने खुलकर फायरिंग की। खुदा का शुक्र है कि किसी को गोली नहीं लगी। गोलियां चलने की शोर के बाद इलाके में तहलका मच गया। अगल-बगल के खुले दुकान दनादन बंद होने लगे। उस राह से आते-जाते लोग इधर-उधर खिसक गये। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस को गोलियां चलाने वाले का सुराग नहीं मिल पाया था। कुछ लोगों का कहना था कि देर रात तक शराब दुकान के बाहर शराबियों का अड्डा जमा रहता है। उस राह से आना-जाना मुसीबत है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना के संबंध में बताया गया कि रविवार की शाम शराब दुकान के बाहर किसी बात को लेकर कुछ लोगों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि एक शख्स ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद इलाके में तहलका मच गया। घटना की खबर पाकर मौके पर कोतवाली DSP प्रकाश सोय एवं कोतवाली पुलिस पहुंची।














