Bokaro : बोकारो में घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 साल के पिंटू कुमार नायक के रूप में हुई। वह हजारीबाग DC ऑफिस में ट्रेज़री अस्सिटेंट अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत था।
जानकारी के मुताबिक रविवार को छुट्टी के चलते मृतक हजारीबाग से अपने घर बोकारो गया हुआ था। उसका घर बोकारो के कसमार के मधुकरपुर पंचायत में है। बीती रात वे सोए हुए थे। तभी छत से दो बदमाश घर के अंदर घुसे और सोए अवस्था में ही पिंटू को गोली मार दी। गोली की आवाज पर बाहर बरामदे में सोए दादा उठे और पिंटू की कमरे की तरफ भागे। तब बदमाश भाग चुके थे। वहीं बेड पर खून से लथपथ पिंटू पड़ा था। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तहकीकात में जुटी गई है। खबर लिखे जाने तक हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया था। मृतक की शादी नहीं हुई थी।








