- 48 अधिकारीयों ने 80 पीडीएस दुकानों पर किया औचक निरीक्षण
- घोर अनिमियतता के आरोप पर तीन पीडीएस दुकानों का लाइसेंस रद्द
- 17 पीडीएस दुकानों के संचालकों को स्पष्टीकरण के बाद किया गया निलंबित
Hazaribagh (Sunil Sahu) : डीसी नैंसी सहाय के एक्शन में आते ही हजारीबाग में राशन डीलरों में हरकंप मच गया। कुल 20 राशन डीलरों पर गाज गिरी है। इनमें से तीन दुकानों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। वहीं, 17 पीडीएस दुकानों के संचालकों को स्पष्टीकरण के बाद सस्पेंड कर दिया गया। घोर अनिमियतता के इल्जाम में डीसी ने यह कार्रवाई की है।
यहां याद दिला दें कि बीते कल यानी 10 मार्च को जिले भर में पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया था। डीसी नैंसी सहाय ने 48 जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम बनाई थी। टीम ने 80 पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें घोर अनियमितता पाई। कई आउटलेट बंद मिले। अनियमितताओं में दुकानों में ईपोस डिवाइस, तौल मशीन की अनुपस्थिति, अनुचित भंडारण सुविधा जैसे मामले शामिल हैं।
सघन जांच आभियान में अधिकांश डीलरों को खाद्यान्न भंडारण प्रबंधन, इन्वेंट्री प्रबंधन, आपूर्ति का समय पर वितरण, संबंधित सतर्कता समितियों से संबंधित सूचनाओं के उचित प्रदर्शन के संबंध में निर्देश जारी किए गए।
रद्द किए जाने वाले लाइसेंस धारकों की सूची
- श्रवण कुमार सिंह – दारू प्रखंड, रामदेव खारिका पंचायत
- बालेश्वर प्रसाद – इचाक प्रखंड, बरियाठ पंचायत
- मोहम्मद तारिक अनवर सिद्दीकी – पदमा प्रखंड, सरैया पंचायत
इसे भी पढ़ें : प्यार करने वाले को मिली तीखी चोट, फिर करा दी शादी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : MBA संजीव ने दो बार घों*टा था मासूम शौर्य का गला, क्या बोल गये SSP… देखें
इसे भी पढ़ें : मामूली बात पर बाप को किया ल*हुलूहान, बेटा का जबड़ा तोड़ा, एक्शन में पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : Land for job scam : 600 करोड़ के घोटाले का खुलासा…
इसे भी पढ़ें : रांची में 2 राशन डीलरों का लाइसेंस सस्पेंड, 6 को शोकॉज… यहां देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड में “सबसे बड़ा घोटाला आ सकता है सामने, बशर्ते”












