spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में 2 राशन डीलरों का लाइसेंस सस्पेंड, 6 को शोकॉज… यहां देखें लिस्ट

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची डीसी राहुल सिन्हा एक्शन मोड में हैं। उन्होंने जिला के दो राशन (पीडीएस) डीलर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। वहीं, 06 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को शोकॉज किया है। यहां याद दिला दें कि बीते कल यानी 10 मार्च को प्रतिनियुक्ति जांच पदाधिकारी औचक निरीक्षण पर निकले थे। जांच के क्रम में अनियमितता पायी गई थी। इसके बाद रांची के जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने यह कार्रवाई की है। झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2022 के अध्याय IV की कंडिका- 20 के उप कंडिका II एवं IV तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सुसंगत धाराओं के उल्लंघन पर पीडीएस डीलर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लाइसेंस सस्पेंड किया गया है।

कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर रांची ने बीते कल यानी 10 मार्च को औचक निरीक्षण के क्रम में जन वितरण प्रणाली दुकान में निम्नलिखित अनियमितताएं पाई :

  • सरकार द्वारा उपावंटित राशन सामग्री की मात्रा के अनुसार लाभुकों के बीच वितरण नहीं किया जाना। (उपकंडिका ॥ का उल्लघंन)।
  • दुकान के प्रमुख स्थान पर सूचना पट्ट पर अनुज्ञप्ति संख्या, अनुज्ञप्तिधारी का नाम एवं पता, दुकान खुलने एवं बंद होने का समय, विभिन्न श्रेणी के कार्डधारी की संख्या, विभिन्न श्रेणी के कार्डधारी के लिए राशन की मात्रा एवं दर स्टॉक का वितरण आदि प्रदर्शित नहीं करना।( उपकंडिका IV का उल्लघंन )।
  • विभागीय निदेश के विरूद्ध माह फरवरी 2023 में राशन सामग्री वितरण में राशि की वसूली।

बरती गयी अनियमितता के आलोक में पीडीएस डीलर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए एक सप्ताह के अंदर सुस्पष्ट एवं बिंदुवार स्पष्टीकरण समर्पित करने का निदेश जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा दिया गया है। समय सीमा के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

इन राशन डीलर का किया गया लाइसेंस सस्पेंड:-

  1. प्रमोद कुमार गुप्ता – जन वितरण प्रणाली दुकानदार, ग्राम दड़दाग, पंचायत चकला, प्रखण्ड ओरमांझी, जिला – रांची -अनुज्ञप्ति सं०-04/92
  2. मो समुन खान – जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं-JH-32912-364-2022-01,ग्राम दड़दाग, पंचायत – चकला, ओरमांझी, रांची।

06 पीडीएस दुकानदारों को शोकॉज

बीते 10 मार्च को जन वितरण प्रणाली दुकानों के औचक निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पाए जाने पर जिला के 06 पीडीएस दुकानदारों को शोकॉज भी किया गया है। इन सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को 03 दिनों के भीतर सुस्पष्ट एवं बिंदुवार स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है, कि क्यों नहीं बरती गई अनियमितता के आलोक में अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई की जाए।

जिन पीडीएस दुकानदारों को शोकॉज किया गया है, उनके नाम निम्न है :-

  • पूजा महिला स्वयं सहायता समूह – अनुज्ञप्ति संख्या – 09/10 पंचायत -खखरा, प्रखंड -बुढ़मू, जिला -रांची।
  • सुरेश कुमार केशरीजन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति संख्या – 16/92, पंचायत – बादू, प्रखंड – कांके, जिला-रांची।
  • ध्रुव कुमार मिश्रा – जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति संख्या-02/2004 पंचायत – बादू, प्रखंड – कांके, जिला – रांची।
  •  सरोजनी महिला समिति सारजमडीह – जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति संख्या -TA-12/2009, पंचायत- सारजमडीह, प्रखंड- तमाड़, जिला – रांची।
  • इमलेयाज अहमद – जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति संख्या-01/19, पंचायत-कुरगी, प्रखंड – ईटकी, जिला – रांची।
  • ऐनुल होदा – जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति संख्या – 06/17, पंचायत – कुरगी, प्रखंड – ईटकी, जिला-रांची

इसे भी पढ़ें : झारखंड में “सबसे बड़ा घोटाला आ सकता है सामने, बशर्ते”

इसे भी पढ़ें : क्रिमिनल्स की रीढ़ की हड्डी तोड़ने की खुली छूट… देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...