आजादी के बाद पहली बार बिजली से रोशन होगा फरठिया गांव

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : जिला मुख्यालय के समीपवर्ती फरठिया गांव का हरिजन टोला अब बिजली की रोशनी से जगमग होगा। आजादी के बाद इस टोला में पहली बार बिजली पहुंचने वाली है। गांव में बिजली होने के बावजूद यह टोला पोल के अभाव में बिजली सुविधा से अब तक वंचित था। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जानकारी मिलने के बाद हरिजन टोला की समस्या दूर करने की बात कही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए मंत्री ने बुधवार को उस टोला तक बिजली पहुंचाने के लिए पोल भेजवा दिया।

बिजली विभाग के विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर की देखरेख में पोल पहुंचाकर वहां तक बिजली पहुंचाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए मंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि को हृदय से आभार व्यक्त किया है। मंत्री ने कहा कि अब गढ़वा का कोई भी गांव, कोई भी टोला विकास से अछूता नहीं रहेगा। सरकार की विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक सच्चे सेवक के रूप में गढ़वा वासियों की वे सेवा करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें :कोरोना पीड़ित की एंबुलेंस में ही चली गई जान, परिजनों का आरोप- मंत्री के आने की बात…

इसे भी पढ़ें : OMG! झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन का लगा पता, पहले वाले से भी ज्यादा खतरनाक

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बांसुरी की मधुर धुन के बीच मेधाओं को मिला सम्मान…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी की वादियों में रविवार...

बरगावां की राह अब और आसान…

Ranchi : रांची के नामकुम इलाके में रविवार का...

फिर बहेगी सरस्वतिया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की मिट्टी में बसने वाली...

सात साल तक पुलिस को देते रहे चकमा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण पुलिस ने समकालीन अभियान...

कुछ घंटों में ही धरा गये लूटमार करने वाले बदमाश…

Ranchi :  रांची के सदर थाना क्षेत्र के कांटा...