#CoronaPatient ने #Ambulance में ही तोड़ा दम, परिजनों का आरोप- मंत्री के आने की बात कह कर्मियों ने नहीं लिया भर्ती

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • समय पर इलाज होता तो बच जाती रिटायर्ड फौजी की जिंदगी

Lakhisarai (Bihar) : समय पर इलाज नहीं होने के कारण बिहार के लखीसराय के कोरोना संक्रमित रिटायर्ड फौजी  60 वर्षीय विनोद कुमार सिंह की जान चली गई। एनएमसीएच के एमसीएच कोविड वार्ड परिसर के बाहर खड़ी एम्बुलेंस में ही इलाज के इंतजार में उन्होंने दम तोड़ दिया।  उस समय सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय एमसीएच वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ले रहे थे।

इसे भी पढ़ें : OMG! झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन का लगा पता, पहले वाले से भी ज्यादा खतरनाक

पहले पिता को लेकर पटना एम्स पहुंचा था बेटा

मृतक का बेटा अभिमन्यु ने बताया कि वह अपने पिता को गंभीर स्थिति में लखीसराय से एम्बुलेंस में लेकर पटना एम्स पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने भर्ती लेने से इनकार कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए एनएमसीएच ले जाने की सलाह दी।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, कल हुए थे आइसोलेट

स्वास्थ्य मंत्री के आने का हवाला देकर एनएमसीएच में नहीं किया गया भर्ती

पिता का इलाज कराने के लिए बेटा एनएमसीएच पहुंचा, परंतु यहां कर्मियों ने यह कहते हुए भर्ती करने से इनकार कर दिया कि अभी स्वास्थ्य मंत्री यहां आने वाले हैं। उनके जाने के बाद ही मरीज को भर्ती लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कर्मियों से कम से कम बरामदे में ही अपने पिता को रखने की बात कही लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने इनकार कर दिया। नतीजतन इस भीषण गर्मी में ही उनके पिता ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा (झा.प्र.से.) के संयुक्त सचिव...

10 सीनियर IAS अफसरों का तबादला… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार में प्रशासनिक स्तर पर एक बार...

घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को मा’र दी गो’ली…

Bihar : बिहार के नालंदा में देर रात एक...

बिहार में कोचिंग सेंटर चलाने वालों के लिये बनेंगे नये नियम…

Bihar : बिहार सरकार ने राज्य में चल रहे...