spot_img
spot_img
spot_img

साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कहां-कहां दिखाई देगा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : अप्रैल 2022 के अंतिम दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगाने जा रहा है। अप्रैल महीने की आखिरी तारीख कई मायनों में बेहद खास है। इस दिन शनिवार है और अमावस्या यानी शनिश्चरी अमावस्या भी। इस ग्रहण में कई तरह के खास योग बन रहे हैं। भारतीय समय के अनुसार 30 अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा। ये ग्रहण 1 मई को सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण आंशिक होगा। यानी चंद्रमा सूर्य के प्रकाश के केवल एक अंश को ही बाधित करेगा।

कहां -कहां दिखाई देगा ग्रहण

ये सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका के अतिरिक्त अटलांटिक क्षेत्र, प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी भागों में दिखाई देगा। ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए भारत में इस ग्रहण का धार्मिक प्रभाव नहीं माना जाएगा और पूजा-पाठ में किसी भी तरह की पाबंदियां नहीं मानी जाएंगी।

सूतक काल मान्य नहीं

सूतक काल सूर्य ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले से लग जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। भारत में ना दिखाई देने की वजह से इस सूर्यग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

आंशिक सूर्य ग्रहण क्या है

नासा के अनुसार, सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर छाया डालता है। इस अवस्था में वो सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक लेता है। आंशिक ग्रहण के दौरान, चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है।  इसकी वजह से सूर्य अर्धचंद्राकार आकार में नजर आता है। आंशिक ग्रहण होने की वजह से चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक पूर्ण सीधी रेखा में नहीं होंगे। चन्द्रमा अपनी छाया का केवल बाहरी भाग ही सूर्य पर डालेगा, इसे उपछाया भी कहा जाता है।

Read More : भोजपुरी स्‍टार पवन सिंह पर पत्‍नी का गंभीर आरोप, जानिये तलाक तक क्‍यों पहुंची बात…

Read More : 3 बच्‍चों की मां 3 बच्‍चों के बाप संग भागी, फिर पंचायत ने जो किया…

Read More :  पहले विजिटिंग कार्ड मांगा, फिर पंचम को मार दी गोली… देखें वीडियो

Read More : पत्नी की नहीं हुई विदाई तो साली को लेकर फुर्र हुआ जीजा… देखें कैसे

Read More :  मुंह में पिस्‍टल डाल किया खामोश, हिमाकत देख दारोगा भी रो पड़ी, देखें वीडियो…

Read More : एक ही दिन, एक ही समय, टपका डाला दबंग चाचा और भतीजा को… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...