Dhanbad : बुजुर्ग राज मिश्त्री सुभान अंसारी की नृशंस हत्या कर दी गई। लगभग 60 साल के सुभान अंसारी को उसके घर अंदर घुसकर मारा गया। राज मिस्त्री के मारे जाने की फैली खबर के बाद मौके पर पहुंची पहली बीवी के बेटे बसीर अंसारी का इल्जाम है कि उनके पिता को मरवाने में उनकी दूसरी बीवी का हाथ है। वह गोमो के लालूडीह की रहनेवाली है, वर्तमान में धनबाद के वासेपुर में रहती है। वहीं दूसरी बीवी की बेटियों नगमा परवीन और जोया परवीन का कहना है कि बसीर अंसारी गलत इल्जाम लगा रहा है, उसके पिता का बीते चार-पांच वर्षों से घर में आना-जाना ही नहीं था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हत्यारों ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे के वायर को तोड़ दिया है। वहीं कुछ पड़ोसियों का कहना है कि रात में सुभान अंसारी के घर के अंदर से तेज आवाज में TV चलने की आवाज आ रही थी। आशंका है कि TV का साउंड तेज कर घटना को अंजाम दिया गया, ताकि किसी को कोई भनक न लगे। ऐसा हुआ भी, पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। यह वारदात धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के टिकियापाड़ा डुमरियाटांड़ में हुई। मारा गया राज मिस्त्री सुभान अंसारी बीते एक साल से यहां भाड़े के एक मकान में रह रहा था, वैसे वह मूल रूप से निरसा के कालूबथान के चिरूडीह बस्ती के रहनेवाले थे।
घटना के संबंध में अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार सुभान अंसारी ने दो शादियां की थी। बीती रात अज्ञात अपराधियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। पुलिस कई बिंदुओं पर गहराई से तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें :जैसा बोला, वैसा कर दिखाया, सोये हालत में चाचा को पहुंचा दिया घाट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बच्चे के हाथ में आते ही NDRF को किया सैल्यूट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :समय पर कार्यवाही कर थानेदार फर्ज पूरा करें : राम शर्मा
इसे भी पढ़ें : नाग ने डं’सा, बेटा कर गया यह काम… जानें
इसे भी पढ़ें : समय पर कार्यवाही कर थानेदार फर्ज पूरा करें : राम शर्मा
इसे भी पढ़ें : यादगार होगा “झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023”, कई हस्तियां होंगी शरीक… जानें
इसे भी पढ़ें : जहाज से गंगा नदी में कूदी या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस…








