spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नाग ने डं’सा, बेटा कर गया यह काम… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Palamu : ”सर, एक जहरीले सांप ने मेरे बाप को डंस लिया है,” डॉक्टर ने पूछा, ”कौन सांप काटा है?” तब बेटे ने बोरे में बंद सांप को निकाल कहा, ”सर, इसी जहरीले सांप ने मेरे पिता को डंसा हैं,” एक बोरे में बंद सांप को फूंफकार मारता देख सभी की हालत खराब हो गई। सांप को देख पलामू के MMCH अस्पताल में तहलका मच गया। डर-भय से लोग सांप से दूर भागने लगे। वहीं भीड़ में मौजूद गोद में बच्चा लिये एक महिला ने बोरे में बंद सांप को धरे युवक से कहा कि, ”बाबू यह सांप मुझे दे दीजिये..इसे पालेंगे-पोशेंगे..”किसी के सवाल पर उसने कहा, ”एक बोतल में बंद कर बढ़िया से पालेंगे।” साहसी महिला से मुख से निकले इस बोल को सुन वहां खड़े लोग उसे निहारने लगे।

घटना के संबंध में कुछ लोगों ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के गोदरमा में बीते शनिवार को एक शख्स के घर में नाग सांप निकला। उस शख्स ने एक सपेरा को बुलाया। सपेरा सुरेंद्र नाग को पकड़ने की कोशिश करने लगा। इसी दरम्यान जहरीले नाग ने उसे डंस लिया। धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी। शुरू में उसने जड़ी बूटी से अपना इलाज करना चाहा, पर उसकी हालत बिगड़ती चली गई। यह देख उसके बेटे ने नाग को एक बोरे में बंद कर लिया। वहीं सुरेंद्र को MMCH में भर्ती कराया गया। पीछे-पीछे बेटा सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गया। कुछ लोगों का कहना था कि बरसात के इस मौसम में सांपों ने बिलों से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। गुजरे 1 महीने में करीब 69 लोगों को सांप ने डंसा है। खुदा का शुक्र है कि अस्पतालों में एंटी वैनम मौजूद हैं। दुखद पहलू यह है कि सांप के डंसने पर ज्यादातर लोग झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ अपनी जान गंवा देते हैं।

इसे भी पढ़ें : जहाज से गंगा नदी में कूदी या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें : खूंटी में अपराधियों ने भू’न डाला किसान को… जानें

इसे भी पढ़ें : ट्रेन की चपेट में आया किशोर, जांच में जुटी GRP…

इसे भी पढ़ें :Twitter की नीली चिड़िया आज रात हो सकती है गायब!

इसे भी पढ़ें : 40 करोड़ का घोटाला, IT कर रही जांच…

इसे भी पढ़ें :सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, जानें क्या है मामला

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

उफनता नाला निगल गया खुशियों से भरी वैन, 9 की मौ’त, 2 ने तैरकर बचाई जान…

MP : मध्य प्रदेश में बारिश इन दिनों आफत...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

उफनता नाला निगल गया खुशियों से भरी वैन, 9 की मौ’त, 2 ने तैरकर बचाई जान…

MP : मध्य प्रदेश में बारिश इन दिनों आफत...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...