spot_img

बच्चे के गोद में आते ही NDRF को किया सैल्यूट… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar(Nandani Singh) : खुदा का शुक्र है कि 3 साल के मासूम शिवम को सही-सलामत बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। भला हो NDRF के उन जाबांज जवानों का जिन्होंने जी-जान लगाकर 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे मासूम शिवम को जिंदा बाहर निकाल लिया। करीब सात घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कीचड़ से सना शिवम जैसे ही अपनी मां के गोद में आया तो वहां मौजूद सभी लोगों के आंखों में खुशी के आंसू छलक आये। एक मां के गोद को सूनी होने से बचाने आये NDRF के जवानों ने खूब वाहवाही लूटी। यह घटना बिहार के CM नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा की है। रविवार की सुबह मासूम शिवम अपनी मां के पीछे पीछे खेत में चला गया। खेत में एक बोरवेल फेल हो जाने पर उसे तार के पत्ते से ढंक दिया गया था। डोमन मांझी के मासूम बेटे शिवम का पांव इस पत्ते पर पड़ते ही वह अंदर गिर गया। मां को कुछ पता ही नहीं चला। जब बेटे की रोने की आवाज मां के कानों तक आई तो मां का कलेजा फट गया। बोरवेल में गिरे बेटे को देख मां की चीख-पुकार पर लोगों की भीड़ जुट गई। नालंदा के भदारी गांव में हुई इस घटना के बाद गांववाले अपने स्तर से बच्चे को बचाने में लग गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने पटना से एक्सपर्ट बुलाये। नतीजा सिफर रहा। करीब एक घंटे के बाद बोरवेल में मेडिकल सिलेंडर के पाइप से ऑक्सीजन देना शुरू किया गया था। इसके बाद पटना से NDRF और SDRF की टीम को बुलाया गया। रिजल्ट देख गांववालों ने उन्हें सैल्यूट किया।


इसे भी पढ़ें : नाग ने डं’सा, बेटा कर गया यह काम… जानें

इसे भी पढ़ें : समय पर कार्यवाही कर थानेदार फर्ज पूरा करें : राम शर्मा

इसे भी पढ़ें : यादगार होगा “झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023”, कई हस्तियां होंगी शरीक… जानें

इसे भी पढ़ें : जहाज से गंगा नदी में कूदी या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें : खूंटी में अपराधियों ने भू’न डाला किसान को… जानें

इसे भी पढ़ें : ट्रेन की चपेट में आया किशोर, जांच में जुटी GRP…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...