Ranchi : राजधानी रांची में एक बड़ी वारदात टल गई। खबर पाकर ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने अनहोनी को टाल दिया। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के कानों में किसी ने हल्की सी फूंक मारी कि किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के मकसद से कुछ लोग सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड के पास इकट्ठा हुये है। SSP के निर्देश पर कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम उक्त जगह पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां खड़े लोग भागने लगे। जिसमें से एक को खदेड़कर पुलिस ने दबोच लिया। बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे। गिरफ्तार शख्स की पहचान 30 साल के रमजान खान के रूप में हुई। वह सुखदेवनगर का ही रहनेवाला है। उसके पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा, एक देशी रिवाल्वर और एक मोबाइल जब्त किया। उसका पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस अन्य लोगों की खोज में छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : लोस चुनाव के 5वें चरण में 56.68% वोटिंग, जानें पूरी डिटेल्स
इसे भी पढ़ें : कल से चार रोज तक बारिश और ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : संदीप थापा व बिट्टू मिश्रा सहित 5 जिला बदर, 8 दागियों के लिए यह फरमान
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द
इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…















