spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चौथी बार आया मेल, फिर डराया-धमकाया…

Date:

spot_img
spot_img

Dhanbad : धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह चौथी बार है जब ऐसी धमकी मिली है, जिससे वकीलों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। लगातार मिल रही धमकियों के कारण न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है और वकीलों के बीच डर का माहौल गहराता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक Dhanbad District Court को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। हर बार ऐसी सूचना मिलने के बाद प्रशासन कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर देता है और जांच शुरू हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष Radheshyam Goswami ने मीडिया से कहा कि इस मामले को केंद्र और राज्य सरकार दोनों को गंभीरता से लेना चाहिये। उन्होंने सवाल उठाया कि जब खुफिया तंत्र इतना मजबूत है और ऐसी सूचनाएं पहले ही मिल जाती हैं, तो फिर इन्हें रोकने में चूक क्यों हो रही है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को बार एसोसिएशन के चुनाव के दिन भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस दिन अफरा-तफरी के कारण मतदान प्रक्रिया भी प्रभावित हुई थी। करीब 3184 मतदाताओं में से केवल 1931 वकील ही वोट डाल सके, जबकि कई वकील मतदान से वंचित रह गये। वकीलों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाये।

इसे भी पढ़ें :

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: