Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में शनिवार सुबह दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में तहलका मच गया। अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और व्यवसायी उमेश मेहता (50) को गोली मारकर फरार हो गया। सुबह करीब 10:30 बजे उमेश मेहता अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक युवक सिगरेट-गुटखा लेने के बहाने आया। जैसे ही उमेश सामान देने लगे, हमलावर ने अचानक हथियार निकाला और फायरिंग कर दी। गोली उमेश के बाएं कंधे को चीरते हुये निकल गई, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही SDPO सत्येंद्र नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस हमलावर की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर छापेमारी कर रही है। इस वारदात के बाद इलाके के व्यापारियों में डर का माहौल है, वहीं पुलिस ने गश्त तेज कर दी है।
इसे भी पढ़े :पूर्व PM अरेस्ट…
इसे भी पढ़े :उलिहातू में गूंजा ‘जोहार’, उपराष्ट्रपति ने बिरसा मुंडा को किया नमन
इसे भी पढ़े :तेल बाजार में भूचाल, रूस पेट्रोल निर्यात करेगा बंद…
इसे भी पढ़े :झारखंड में गरज-बारिश संग तेज हवाओं का अलर्ट… जानें कब तक
इसे भी पढ़े :रामनवमी की रात सूना घर, हो गया कांड…










