Dhanbad : टुंडी में महुआ चुनने गई महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला। मरने वाली महिला का नाम अजमेरुन बीबी नाम है। वो मछियारा गांव निवासी अल्लाउद्दीन अंसारी की पत्नी थी। अजमेरुन अपने घर के पास स्थित पेड़ के नीचे महुआ चुन रही थी। तभी अपने झुंड से बिछड़े हाथी ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे कुंवारी कल्पना के पेट में आ गया बच्चा (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : जंगल के बीच में ग्रामीण एसपी ने की क्राइम मीटिंग, नक्सली अभियान को लेकर कही ये बात
ये घटना टुंडी प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र स्थित मछियारा गांव के पास की है। 35 वर्षीय अजमेरुन घर के पास स्थित पेंड़ से महुआ चुन रही थी। तभी अचानक झुंड से बिछड़ा एक हाथी जंगल से निकल कर महिला के सामने आ गया और उसे सूढ़ से पकड़ जमीन पर पटक दिया। इसके बाद महिला को पैर से कुचल कर मार डाला। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभीग से मृतका के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका
इसे भी पढ़ें : …और फौजी ने चुनी मौत की पोस्टिंग






