ओरमांझी : ओरमांझी थाना क्षेत्र के हतवाल गांव में सोमवार की सुबह कुआं खोद रहे 73 साल के बुजुर्ग काली नाथ महतो की मिट्टी धंसने से मौत ही गई। मनरेगा द्वारा स्वीकृत कुआं खोदाई का काम काली नाथ महतो के बाड़े में चल रहा था। कुआं खोदने के लिए जैसे ही बुजुर्ग नीचे पहुंचा तो ऊपर से मिट्टी धंसने लगी। इसे बुजुर्ग संभल नही सका और ऊपर से गिरी मिट्टी में दब गया।
Read More :खूबसूरती के मामले में रिया सेन से कम नहीं है उनकी बहन राइमा सेन
ग्रामीणों ने दी प्रशासन को जानकारी
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मिट्टी में दबे बुजुर्ग को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला है, तब उसकीकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Read More : महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मामले में दारोगा शिव कनौजिया गिरफ्तार, लोगों ने की ये मांग…










