spot_img
spot_img

डाक्टर ने नर्स को दिया स्थायी नौकरी का लालच, किया यौन उत्पीड़न, फिर जो हुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर : आईसीएल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात एक नर्स का यौन उत्पीड़न होने का मामला प्रकाश में आया है। नर्स ने अस्पताल के ही एक डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है। घटना पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला का है।

इसे भी पढ़ें :फ्लाइंग सिख #MilkhaSingh भी कोरोना की चपेट में,किए गए होम क्वारंटीन

संविदा पर कार्यरत है नर्स

नर्स ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मऊभंडार थाने में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और गलत हरकत करने के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई है। नर्स ने पुलिस को बताया कि वह आईसीसी अस्पताल में संविदा के रूप में कार्यरत है। डॉक्टर डीडी बर्मन अस्पताल में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी हैं। 15 मई को वह अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर थी। वहां डॉक्टर डीडी बर्मन आए। अकेले देखकर उनसे बातचीत करने लगे। लोभ देने लगे कि स्थायी नौकरी पर लगवा देंगे। इसके लिए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव दिया। कार्यस्थल पर ही यौन उत्पीड़न करने लगे। उनके साथ गलत काम करने का प्रयास किया, जिसका उन्होंने विरोध किया। वह किसी तरह डॉक्टर के चंगुल से भागी। वह डॉक्टर की हरकत से परेशान हो गई। नर्स की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया। प्राथमिकी की कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी डॉक्टर मऊभंडार के ही रहनेवाले हैं।

इसे भी पढ़ें :इस शहर में 10 साल में एक बार खिलता है यह फूल, कच्चे मांस या लाश जैसी है इसकी…

दहेज के लिए प्रताड़ना का भी मामला

एक अन्य मामले में इसी जिले के जमशेदपुर के सीतारामडेरा के भालूबासा की महिला रूपलता कुमारी ने इंद्रजीत सिंह पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया है। सीतारामडेरा थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी बिरसानगर जोन नंबर छह का निवासी है।

इसे भी पढ़ें :कॉमर्स और मैनेजमेंट बिल्डिंग बनाने के लिए सरकार से राशि मांगेगा रांची विश्वविद्यालय

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...