spot_img
spot_img
spot_img

इस शहर में 10 साल में एक बार खिलता है यह फूल, कच्चे मांस या लाश जैसी है इसकी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

TRENDING : कुदरत ने दुनिया में किसी-किसी फूल को अनोखी खासियत से नवाजा है। अमेरिका के सबसे खूबसूरत शहरों में शुमार सैन फ्रांसिस्को को ‘कॉर्प्स फ्लावर’ नाम का एक दुर्लभ फूल खिला है।  इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दूसरे शहरों से भी लोग उमड़ रहे हैं। नाक बंद कर लोग इसकी गंध लेते हैं। इसकी गंध कच्चे मांस या लाश जैसी होती है। 10 साल में एक बार ही खिलता है यह फूल।

सोशल मीडिया पर फूल की तस्वीर वायरल

एक वेबसाइट के अनुसार,सैन फ्रांसिस्को के बे एरिया की नर्सरी में ये फूल खिला है, जिसके बाद नर्सरी के मालिक सोलोमन लेवा ने इस फूल की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डाल दिया। नर्सरी के मालिक सोलोमन लेवा ने देखा कि सोशल मीडिया पर इस फूल को देखने में लोग बहुत ज्यादा रुचि ले रहे हैं, तो इस फूल की जानकारी उन्होंने अपने पड़ोसियों को भी दी।

नर्सरी से क्रानिकल भवन में रखा गया फूल

नर्सरी के मालिक सोलोमन लेवा ने इस सप्ताह की शुरुआत में ‘कॉर्प्स फ्लावर’ को नर्सरी से अपने एक दोस्त की मदद से बाहर निकाला और इसे क्रॉनिकल भवन में ले जाकर रख दिया, जहां इस फूल को देखने के लिए लोगों की कतारें लग गईं। जिस दिन इस फूल को वहां रखा गया, उस दिन शाम चार बजे तक करीब 1200 से ज्यादा लोगों ने इस फूल को देखा।

12 फीट तक लंबा हो सकता है यह फूल

यूएस बोटैनिक गार्डन के अनुसार, यह फूल अत्यंत दुर्लभ है। यह फूल 12 फीट तक लंबा हो सकता है और खिलने में लगभग एक दशक का समय लेता है। यह फूल असामान्य गंध छोड़ता है और फिर कुछ दिनों के भीतर मर जाता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...

भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, हाई अलर्ट जारी…

Kohramlive : ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य...

8.1 तीव्रता के भूकंप, भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट… देखें वीडियो

Kohramlive : फिलीपींस में सोमवार को आये 8.1 तीव्रता...