spot_img
spot_img
spot_img

किडनैप बच्चे का सौदा तय हो गया 1 लाख 20 हजार में, क्या बोले SSP… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मां की गोद से अगवा कर लिये गये डेढ़ साल के रूद्र राज को 1 लाख 20 हजार रुपये में चतरा में बेच दिया गया था। रांची से शुरू हुई सौदेबाजी रामगढ़ होते हुये चतरा के इटखोरी में खत्म हुई। इटखोरी में रहनेवाली सरिता देवी ने अपने ही गांव की कुंती देवी से सौदा तय कर लिया। कुंती के पति महेन्द्र साव ने बच्चे की लगाई गई बोली 1 लाख 20 हजार रुपये दे दिया। यह रुपया साजिद अंसारी उर्फ बबलू, गीता मुंडा एवं कृष्णा मिश्रा उर्फ पंडित की मौजूदगी में दिया गया। कुंती और उसके पति महेन्द्र के घर से अपहृत बच्चे को सही-सलामत खोज निकाला गया। सबसे हैरत की बात है कि इस कांड में शामिल संदेही गुनाहगारों ने यह बोलकर पुलिस को चौंका दिया कि बच्चे की मां मधु देवी भिखारी है। वह अपने बेटे को 50 हजार रुपये में बेचने को राजी हो गई थी। वह पहले पैसा लेना चाहती थी। वहीं मधु इस इल्जाम को गलत बताती है। पकड़े गये लोगों ने घटना के पीछे छुपे सारे राज पुलिस के सामने उगल दिये। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया।

पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने खुलासा किया कि बीते 22 अक्टूबर को दिन के 4 बजे मधु अपने बेटे के साथ हिनू में थी। तभी वहां एक बाइक से पहुंचे एक लड़का और एक लड़की पहुंची। दोनों ने मधु से कहा कि धोनी के द्वारा हरमू में गरीबों को पैसा और घर दिया जा रहा है। इसपर मधु हरमू बिजली ऑफिस के पास अपने बेटे रूद्र राज को लेकर पहुंच गई। यहीं से बच्चे का अगवा कर लिया गया। इस संबंध में रांची के अरगोड़ा थाने में केस दर्ज किया गया। इस केस को गंभीरता से लिया गया। हटिया DSP के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। टेक्निकल सेल की मदद से अपहृत बच्चे को खोज निकाला गया। जांच से खुलासा हुआ कि रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक के पास रहनेवाले विनय शर्मा ने यह प्लानिंग की। उसका साथ सिमडेगा में रहनेवाली सलूजा बेगम ने पूरा साथ दिया। काम-मजदूरी करने के दौरान दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हो गये। चान्हो में रहनेवाले मानव तस्कर साजिद अंसारी और रामगढ़ के कृष्णा मिश्रा उर्फ पंडित ने विनय को टास्क दिया था एक छोटा बच्चा लाने का। बदले में अच्छा-खासा पैसा देने को कहा। बबलू ने उसे 10 हजार रुपया दिया था। इसके बाद ही वह भिखारी मधु देवी के पीछे लग गया। बच्चे को किडनैप करने के बाद सबसे पहले यह लोग बबलू के पास रामगढ़ के पास पहुंचे। वहीं बच्चे को बेचने का प्लान किया गया। इसके बाद पंडित की एंट्री हुई। पंडित ने रामगढ़ में रहनेवाली गीता मुंडा से सौदा तय किया। गीता ने चतरा में रहनेवाली सरिता से संपर्क किया। सरिता ने  खरीददार कुंती देवी को मना लिया। सौदा 1 लाख 20 हजार रुपये में तय हो गया। इस कांड में शामिल 8 लोगों विनय वर्मा, सलूजा बेगम, गीता मुंडा, साजिद अंसारी उर्फ बबलू, महेन्द्र साव उसकी पत्नी कुंती देवी एवं सरिता देवी को अरेस्ट कर लिया। इस कांड को सुलझाने में अरगोड़ा के थानेदार बृज कुमार, SI विष्णुकांत, अनिमेष शांतिकारी, राजकुमार मेहता, ASI शाह फैसल, सिपाही अजमत अंसारी, प्रवेश कुमार एवं लक्ष्मण यादव की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : झारखंड का सबसे लंबा पुल बना, क्या बोल गये CM… देखें

इसे भी पढ़ें : रेलवे ने दी खुशखबरी, बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत… जानें कब

इसे भी पढ़ें : दारू पिला किया बेहोश, फिर कर दिया कांड, क्या बोल गये SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राज्य की बुनियाद को मजबूत करने का कर रहे काम : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :7 विकेट से अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को दी शिकस्त…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...