DHANBAD : धनबाद में तिवारीडीह 4 नंबर बस्ती स्थित एक क्वार्टर से घर के अंदर जमीन में दफन एक युवक के शव को मजिस्ट्रेट सीओ केके सिंह व पुलिस के सामने मंगलवार को निकाला गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है पुलिस। शव पर कई जगह जख्म के निशान हैं। मृतक की पहचान राजकुमार भुइयां (35) के रूप में की गई। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या किसने और क्यों की।

Read More :दौलत की नहीं दिल की धनी है निकीता दीदी
3 माह से अपनी भाभी के साथ रह रहा था मृतक
मृतक अपनी भाभी मालती देवी के साथ इस घर में पिछले 3 माह से रह रहा था। वह दैनिक मजदूरी करता था। मालती देवी के अनुसार, राजकुमार सोमवार की रात शराब के नशे में धुत होकर घर आया। यहां वो मालती देवी से किसी बात पर झगड़ बैठा और उसे घर से बाहर निकाल दिया। मालती देवी पास के मंदिर में जाकर बैठ गई। रात 3 बजे तक वो घर पहुंची तो देखा किसी ने जमीन को खोदकर उसमें राजकुमार को दफना दिया है। यह जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ किया और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला।
Read More :जोहार ढाबा में मिला वेटर का शव, सीसीटीवी में दिखा- सुबह 5:18 बजे कर रहा था…












