- 3 दिन बाद पुलिस ने शव को जमीन से निकाला बाहर
SIMDEGA : सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र स्थित लंबोई पंचायत के करमापानी भंडार टोली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति जगदीश गंगेश्वर ने पीट-पीटकर अपनी तीन माह की गर्भवती पत्नी को मार डाला। इसके बाद गांव में पत्नी द्वारा सुसाइड करने की बात फैलाकर शव को नदी किनारे दफना दिया। मृतका की पहचान बासमती देवी (30) के रूप में की गई। घटना शुक्रवार की ही है। मृतका के पिता को अपने दामाद पर संदेह था। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Read more:भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास
दंपती की हैं दो बेटियां
आरोपी पति की निशानदेही पर मंगलवार को पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। यह जानकारी थाना प्रभारी फिलिप मिंज ने दी। दंपती की दो बेटियां है। मृतिका के पिता सहरू साय ने पुलिस ने यह बताया कि जगदीश गंगेश्वर अक्सर बेटी के साथ मारपीट करता था। एक माह पूर्व भी उसने बासमती की पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। सहरू साय ने जलडेगा थाना में दामाद पर हत्या का आरोप लगा मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Read more:करीना और करिश्मा का खाने का ये अंदाज कर देगा हैरान
Read more:जज उत्तम आनंद मौत मामले में हाइकोर्ट ने कहा- CBI तुरंत शुरू करे जांच
Read more:PUBG समेत कई Online games बैन करने की मांग, जज ने PM को लिखा लेटर
Read more:दहेज में दूल्हे ने की 21 नाखूनों वाले कछुए की डिमांड…
Read more:OMG!!! इस शहर में बिना कपड़ों के घूमते हैं लोग
Read more:वकील पापा के मारे जाने पर बिटिया का प्रण, मरते दम तक लड़ूंगी, छोड़ूंगी नहीं… देखें वीडियो
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:अखिल का नया Punjabi Song शॉपिंग करवादे वायरल…
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:डॉ अजीत को मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया सम्मानित
Read more:बांध की ओर आए लोगों पर हमला, बुजुर्ग को पटक कर मार डाला






