Kohram live desk : OMG!अगर कोई ऐसी जगह हो जहां कोई कपड़े ही न पहनता हो तो शायद आपको यकीन नहीं होगा लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का एक शहर ऐसा भी है जहां लोग बिना कपड़ों के घूमते हैं। यहां पर लोग शॉपिंग से लेकर रेस्त्रां और जिम तक में बिना कपड़ों के जाते हैं। दूसरें देशों से भी लोग यहां गर्मियों में खूबसूरत बीच लाइफ का लुफ्त उठाने आते हैं। ये शहर अपनी इसी अनोखी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। इसलिए यह शहर हमेशा से सुर्खियों में रहने के साथ ही विवादों में भी रहता है। तो चलिए जानते हैं इस शहर के बारे में।
बिना कपड़ों के घूमते हैं लोग
दुनिया का एक इकलौता शहर है जहां लोग ”न्यूडटूरिज्म के लिए आते हैं। फ्रांस में Cap D’Adge नाम का फ्रेंच शहर अपने अनोखे लाइफ स्टाइल के लिए ”न्यूड सिटी” के नाम से भी जाना जाता है। यहां आने वाले टूरिस्टों को भी किसी तरह की पाबंदी का सामना नहीं करना पड़ता है। टूरिस्ट भी यहां बिना कपड़ों के घूम सकते हैं। हर साल गर्मियों में यह जगह सैलानियों से गुलजार हो जाती हैं। एक अनुमान के मुताबिक गर्मियों के दिनों में दुनियाभर से लगभग 50 हजार सैलानी बीच लाइफ का लुफ्त उठाने यहां पहुंचते हैं।
न्यूड सिटी के नाम से जाना जाता ये शहर…
Cap D’Adge सबसे प्रसिद्ध हनीमून डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है क्योंकि यहां लोगों को बिना कपड़ों के घूमने की आजादी है। कई कपल्स यहां हनीमून मनाने आते हैं। यह शहर अपने खूबसूरत बीचेस के लिए भी मशहूर है। यहां पर समुंदर के किनारे का नजारा ही अलग होता है।
हनीमून डेस्टेनेशन
भले ही फ्रांस के इस शहर में आपको बिना कपड़ों के बाहर घूमने की आज़ादी है, लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि आप सार्वजनिक जगहों या लोगों के सामने अपने पार्टनर के साथ कहीं भी इंटिमेट हो सकते हैं। इस तरह से खुले में रोमांस करने पर आपके ऊपर लगभग 12,860 पाउंड का भारी-भरकम जुर्माना लग सकता है। इसी के साथ आपको इस शहर में रहने के लिए फीस भी चुकानी पड़ती है। इसके साथ ही यहां किसी भी तरह की फोटोग्राफी करने की भी मनाही है।
इसे भी पढ़ें :गांव में रहकर कमाने का मौका, ऐसे करे रजिस्ट्रेशन
इसे भी पढ़ें : इंतजार की घड़ियां खत्म! भारत में लॉन्च हुआ Battlegrounds Mobile India, ऐसे करें डाउनलोड










