spot_img

रात का अंधेरा, हथियारों की धमक, फिर क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : 12 जून की रात, जब शहर गहरी नींद में था, बेलचंपा कोयल नदी के पुल पर एक खौफनाक सन्नाटा पसरा था। करीब 3 बजे भोर में रेहला स्टेशन से लौट रहे दो राहगीरों को दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अपराधियों ने घेर लिया। हथियार का डर-भय दिखाकर उनसे ₹6500 नकद, दो मोबाइल, दो बैग और महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिये। पीड़ित प्रेमचंद कुमार गुप्ता की शिकायत पर थाना गढ़वा में केस दर्ज हुआ। गढ़वा पुलिस कप्तान अमन कुमार ने SDPO नीरज कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम ने 14 घंटे के अंदर खुफिया जानकारी पर अनूप कुमार और सोजल राम को अरेस्ट कर लिया। इनके पास से लूटे गये मोबाइल और घटना मेंं इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली गई। पूछताछ में इन दोनों ने राज उगले कि  “हम अकेले नहीं थे साहब, रोहित, रूपेश और शालू भी साथ थे।” इसके बाद रूपेश कुमार को नारायणपुर ओवरब्रिज के पास से दबोचा गया। उसके पास से एक देशी पिस्तौल और बिना नंबर की एक बाइक मिली। फरार रोहित कुमार एवं शालू उर्फ अमरदीप लाल को बहुत जोर-शोर से खोजा जा रहा है। SP अमन कुमार ने कहा कि कानून की पकड़ से कोई नहीं बचेगा। जो अंधेरे में लूट मचाते हैं, वे हवालात में होंगे।

इसे भी पढ़े: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया के चैयरमेन का बयान… जानें

इसे भी पढ़े: फर्जी वंशावली पर बेच रहा था जमीन, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े: बड़ा हा’दसा, 242 यात्रियों से भरा एअर इंडिया का प्लेन क्रैश

इसे भी पढ़े: एक झटके में अभिराम बाबू की कुर्सी खिसक गई… जानें कैसे

इसे भी पढ़े: राजधानी में स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसवालों को कुचला, मौ’त

इसे भी पढ़े: DC का औचक निरीक्षण, पूछे, सेवा में कोई कोताही तो नहीं

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...