Gujrat : गुजरात के शांत शहर अहमदाबाद का मेघानी इलाका गुरुवार की सुबह एक डरावने ख्वाब में बदल गया। आसमान में उड़ान भरते ही एअर इंडिया का विमान अचानक हादसे का शिकार हो गया। 242 मुसाफिरों से भरे इस जहाज ने लंदन की ओर उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान के कुछ ही मिनटों में प्लेन क्रैश हो गया। हवा में धुयें का गुबार उठा, जमीन पर चीख-पुकार मच गई। विमान एक रिहायशी इलाके में आकर क्रैश हुआ। हर तरफ़ अफरातफरी का आलम है। अग्निशमन की गाड़ियां, एंबुलेंस और राहत दल मौके पर जुट चुके हैं। लेकिन तबाही की तस्वीरें रूह कंपा देने वाली हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल फौरन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गये हैं, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम से सीधे बात कर हालात की जानकारी ली है। जिन घरों के ऊपर से ये जहाज उड़ा करता था, आज वहीं उसकी राख गिर रही है। अब 242 परिवारों की दुआएं टिकी हैं राहत की खबर पर।
VIDEO | Ahmedabad: Smoke seen emanating from airport premises. More details are awaited.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)
(Source: Third Party) pic.twitter.com/qbO486KoEo
— Press Trust of India (@PTI_News) June 12, 2025












