spot_img
spot_img
spot_img

DC का औचक निरीक्षण, पूछे, सेवा में कोई कोताही तो नहीं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC दिनेश कुमार यादव ने आज रंका अनुमंडल का औचक निरीक्षण किया। रंका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर गये तो दवाओं की गंध से ज्यादा, मरीजों की आंखों की उम्मीदों को पढ़ा। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता देखी, स्टाफ की उपस्थिति जांची और निर्देश दिया  कि “सिर्फ ईलाज नहीं, भरोसा देना है, कोई भी अनुपस्थित नहीं रहेगा, हर कर्मी ड्रेस कोड में, हर मरीज को सेवा मिलनी चाहिये!” बरसात की बूंदें जहां राहत देती हैं, वहीं सर्पदंश की आशंका भी बढ़ती है। DC ने स्पष्ट निर्देश दिया “हर अस्पताल में एंटी वेनम दवा पर्याप्त हो। इसके बाद भंडरिया के एकलव्य विद्यालय और अंचल कार्यालय पहुंचे। जर्जर इमारतों को देखकर आंखें सख्त हुईं और आदेश दिया कि “जो टूटा है, उसे हटाओ, साफ करो, ताकि विकास की नई नींव रखी जा सके।” प्रशासनिक कार्यालयों में पेयजल, शौचालय और ग्रामीणों के कार्यों में हो रही देरी पर भी नजर डाली गई। सख्त लहजे में DC ने कहा कि “शिकायतें अगर मुख्यालय तक पहुंची, तो कोई भी पदाधिकारी कार्रवाई से नहीं बच पायेगा।” पुराने वाहनों की कब्रगाह न बने कार्यालय परिसर, नीलामी के निर्देश दिये गये। DC का संदेश स्पष्ट है कि “हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिये, ये हमारा धर्म है, दायित्व है।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...