spot_img
spot_img
spot_img

एक झटके में अभिराम बाबू की कुर्सी खिसक गई… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : PM नरेंद्र मोदी की मधुबनी सभा में ड्यूटी से गायब रहने वाले बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभिराम कुमार को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर सामान्य प्रशासन विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया और उनका मुख्यालय दरभंगा कमिश्नरी बनाया गया। बीते 24 अप्रैल को मधुबनी में PM नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर सुरक्षा, व्यवस्था और गरिमा की हर परत सख्ती से बुनी गई थी, हर अफसर अलर्ट था, हर निगाहें चौकस। लेकिन इसी बीच, एक नाम प्रशासनिक रजिस्टर से गुम था, अभिराम कुमार, समस्तीपुर के वरीय उप समाहर्ता। राज्य सरकार ने उन्हें मधुबनी समाहरणालय में 22 से 24 अप्रैल तक विधि-व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात किया था। लेकिन न वो आये, न कोई सूचना, न कोई औपचारिकता। जब डीएम ने 3 मई को पूरी रिपोर्ट पेश की, तो हर पन्ने पर एक ही बात लिखी थी, “ग़ैरहाजिर, अनुशासनहीन, और लापता।” 13 मई को जब शो-कॉज भेजा गया, तो जवाब में वो अफसरियत का तकिया कलाम ले आये, “व्यक्तिगत कारणों से नहीं जा सका…”। इसके बाद एक झटके में उनकी कुर्सी खिसक गई, पहचान बदल गई, अब वे सिर्फ “निलंबित अधिकारी अभिराम कुमार” हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में राशन कार्ड बनना बंद, मंत्री ये बोल गये…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...