spot_img
spot_img
spot_img

बख्शे नहीं जायेंगे गुनाहगार, LG ने मांगी रिपोर्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली के ओल्ड राजेन्द्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे पर LG वीके सक्सेना ने ट्वीट किया, “..मैंने संभागीय आयुक्त से मंगलवार तक घटना के हर पहलू को शामिल करते हुए एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। हालांकि प्रशासन की उदासीनता और कोचिंग संस्थान चलाने वालों के आपराधिक कदाचार के कारण खोए गए अनमोल युवा जीवन को कोई भी वापस नहीं ला सकता है, लेकिन जिन लोगों की जान गई है और उनके दोषियों को सजा दी जायेगी।”

कुछ महीने पहले बिटिया का एडमिशन कराया था। टीवी में न्यूज देखकर पता चला कि कोचिंग सेंटर में हादसा हुआ है। तीन बच्चों की डेड बॉडी मिली है। वहां जाकर देखा तो पता चला कि मरने वालो में बिटिया श्रेया भी शामिल है। यह कहना है श्रेया यादव के चाचा धर्मेंद्र यादव का। उन्होंने कहा कि “मुझे कोचिंग संस्थान या प्रशासन से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली। मैंने खबर देखी और वहां पहुंचा, मैं मुर्दाघर गया और उनसे पहचान के लिए चेहरा दिखाने को कहा लेकिन उन्होंने यह कहकर इनकार कर दिया कि यह पुलिस का मामला है। उन्होंने मुझे एक कागज दिखाया जिसमें उसका (श्रेया यादव) नाम लिखा था। जब छात्रों के मृत होने की खबरें आने लगीं। तब मैंने श्रेया को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। तब कोचिंग संस्थान को फोन किया लेकिन वो भी बंद था, संस्थान का दूसरा नंबर लगाया तब किसी ने उठाया तो उन्होंने कहा कि हां यहां पर बचाव अभियान चल रहा है। घटना में दो की मौत हुई है लेकिन नाम तो नहीं बताऊंगा। मेरी मांग है कि कोचिंग इंस्टीट्यूट के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिये”

गौरतलब है कि बीते कल दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के IAS की तैयारी कराने वाले राऊ कोचिंग सेंटर की बेसमेंट में पानी भर गया। बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में बच्चे पढ़ रहे थे। पानी भरता देख बच्चों ने निकलने की कोशिश तो की। लेकिन प्रेशर इतना तेज था कि नहीं निकल पाये। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 14 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और 3 बच्चों की डेड बॉडी मिली। इनमें 2 लड़कियां और एक लड़का शामिल है। कोचिंग सेंटर के बाहर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे है। मौके पर AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल पहुंची है।

इसे भी पढ़ें :NIA के छापे में मिली लाखों नकदी… जानें

इसे भी पढ़ें :मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक बरसी कृपा, हेमंत कैबिनेट में कई अहम फैसले

इसे भी पढ़ें :वोटर लिस्ट में कल से अपना नाम ऐसे चेक करें

इसे भी पढ़ें :जेलर सस्पेंड, वजह चौंकाने वाली…

इसे भी पढ़ें :अब Bar and Restaurant में ”इनकी” नो एंट्री

इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर प्लान बनते ही बाहर बरसी गो’लियां… जानें

इसे भी पढ़ें :रंगदारी नहीं मिलने पर फा’यरिंग और घर में मा’रा ब’म

इसे भी पढ़ें :बड़ा फैसला : अग्निवीरों के लिये बेहतरीन मौका… जानें

इसे भी पढ़ें :NIA के छापे में मिली लाखों नकदी… जानें

इसे भी पढ़ें :बड़ा फैसला : अग्निवीरों के लिये बेहतरीन मौका… जानें

इसे भी पढ़ें :NIA के छापे में मिली लाखों नकदी… जानें

इसे भी पढ़ें :मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक बरसी कृपा, हेमंत कैबिनेट में कई अहम फैसले

इसे भी पढ़ें :वोटर लिस्ट में कल से अपना नाम ऐसे चेक करें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...