Kohramlive : ED ने आम आदमी पार्टी AAP नेता दीपक सिंगला को मनी लॉन्ड्रिंग और करीब 100 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह से दिल्ली और गोवा समेत करीब सात ठिकानों पर ED की छापेमारी चल रही थी। कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई।
कई घंटों तक चली पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, कई घंटों तक चली पूछताछ और तलाशी के बाद ED ने दीपक सिंगला को हिरासत में लिया। एजेंसी ने छापेमारी के दौरान दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम सबूत जुटाये हैं। बताया जा रहा है कि ED लंबे समय से इस कथित बैंक फ्रॉड और मनी ट्रेल की जांच कर रही थी। इससे पहले वर्ष 2024 में भी दीपक सिंगला से जुड़े ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन किया गया था।
राजनीतिक बयानबाजी तेज
फिलहाल एजेंसी जब्त किये गये इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इधर, गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। AAP नेता मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
इसे भी पढ़ें : केरलम के नये CM बने वीडी सतीशन, कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ…
इसे भी पढ़ें : स्पाई कैमरे में रिकॉर्ड हुई ‘मामा’ की शर्मनाक करतूत, फिर जो हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : 10 लोगों की मौ’त, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें : प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत…
इसे भी पढ़ें : मौसम दे रहा है चौंकाने वाले संकेत, इस रोज तक आंधी-बारिश…






