spot_img

कुरियर कंपनी के कर्मियों ने ही कराई थी लूट, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में कुरियर कंपनी में लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में 6 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। अपराधियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 39 हजार 5 सौ रुपये और घटना में प्रयुक्‍त बाइक जब्‍त की है। गिरफ्तार अपराधियों में संदीप तुरी, विनोद लोहरा, विशाल मुंडा, रोशन मुंडा, आशीष रंजन एवं टिंकू कुमार शामिल है।

इसे भी पढ़ें : घरवालों ने जिसका कर दिया अंतिम संस्‍कार, 10 दिन बाद जिंदा लौटा तो…

पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने जो राज खोले उसे सुन पुलिस दंग रह गई। लूटकांड कंपनी के ही तीन कर्मचारियों के सहयोग से की गई थी। गिरफ्तार संदीप तुरी और विनोद लोहरा ने बताया कि Econ Express PVT LTD कंपनी के कर्मी रौशन मुंडा, आशीष रंजन और टिंकू कुमार ने करीब एक लाख रुपये की गड़बड़ी की थी। गड़बड़ी को मैनेज करने के लिए इनलोगों ने संदीप के साथ मिलकर लूट की फर्जी योजना बनाई। संदीप ने विनोद के साथ मिलकर लूटकांड को अंजाम दिया था। दोनों ने 160000 की ही लूट की थी। गड़बड़ रुपयों को मैनेज करने के लिए कंपनी के कर्मी रौशन मुंडा, आशीष रंजन और टिंकू कुमार ने 260000 रुपये की लूट का मामला दर्ज कराया था। लूटकांड में इस्‍तेमाल देसी कट्टा और पिस्‍टल विजय तुरी ने उपलब्‍ध कराया था। लूटकांड में उसे भी हिस्‍सा देने की बात हुई थी। लूट के 20500 रुपये विजय तुरी के पास ही होने की बात बतायी।

इसे भी पढ़ें : इनको मिली #E-PASS से छूट, जानिये नई गाइडलाइन में क्‍या है खास

इसे भी पढ़ें : Yaas का कहर : बंगाल के हल्दिया में गिरा पुल, ओडिशा में तूफानी बारिश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...

दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

Chatra : कहते हैं, अपने ही सबसे बड़ा सहारा...

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...