spot_img

बेटे का सदमा सह ना सके दंपति, उठाया खौफनाक कदम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इकलौते बेटे की मौत का सदमा मां-बाप बर्दाश्त नहीं कर पाए। इस सदमे में दोनों ने जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक दंपति की पहचान 46 साल के संजीव शंकर और उनकी पत्नी 45 साल की नंदिनी के रूप में हुई। संजीव शंकर पेशे से कारोबारी थे। यहां याद दिला दें कि पिछले महीने ही एक कार एक्सीडेंट में उनके बेटे रवि कृष्ण की जान चली गई थी। रवि अपने कॉलेज दोस्तों के साथ ओणम मनाने एक रिसॉर्ट में गया था। अगली सुबह कोयंबटूर लौटते समय वह कार हादसे का शिकार हो गया। कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। इस हादसे में रवि कृष्ण समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। बेटे की मौत का दंपति को गहरा झटका लगा। यह गम वह दोनों सह ना सके। दोनों ने सुसाइड करने का मन बना लिया। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात तमिलनाडु के कोयंबटूर से उछलकर सामने आयी है। बीते 18 अक्टूबर को नंदिनी के भाई ने उन्हें फोन किया। लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। उन्हें कुछ शक हुआ। वह तुरंत अपनी बहन के घर गये। घर पहुंचकर जो कुछ उन्होंने देखा उनके होश उड़ गये। उनकी बहन और जीजा बेसुध पड़े हुये थे। पड़ोसियों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुये दोनों को ICU में रखा गया। लेकिन गुरुवार की दोपहर को नंदिनी और रात को संजीव शंकर ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें : धनबाद से बक्सर जा रहे पति-पत्नी पर बरही में फायरिंग, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…

इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...