दिल दहला देने वाला कांड, दिनदहाड़े सिर का’टकर बैठा रहा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : लखनऊ से सटे बाराबंकी में शनिवार दोपहर एक ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के परसावल गांव में एक युवक ने बर्फ बेच रहे व्यक्ति पर बांका से हमला कर उसकी गर्दन काट दी और सिर धड़ से अलग कर दिया। मृतक की पहचान बेहटा निवासी बब्लू के रूप में हुई है, जो साइकिल से फेरी लगाकर बर्फ बेचता था। आज दोपहर करीब 12 बजे वह गांव में बर्फ बेच रहा था, तभी गांव का ही शंकर यादव हाथ में बांका लेकर पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। हमला इतना खौफनाक था कि आरोपी तब तक वार करता रहा, जब तक सिर धड़ से अलग नहीं हो गया। इसके बाद वह कटे हुये सिर को लेकर वहीं बैठ गया। यह मंजर देखकर ग्रामीण सहम गये और कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों के मन में दहशत बैठ गई है।

इसे भी पढ़े :गवर्नर संग CM योगी ने जेवर से भरी पहली उड़ान, कहां के लिए… जानें

इसे भी पढ़े :मनोकामना पूर्ति का दिन, जानिये कामदा एकादशी का महत्व

इसे भी पढ़े :नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल

इसे भी पढ़े :पूर्व PM अरेस्ट…

इसे भी पढ़े :देवर-भाभी ने रात में जमकर किया डांस, सुबह हाल देख रह गये सन्न

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...

ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...

चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे

Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...