Bihar : दिहाड़ी करने वाले रंजीत कुमार को एक कोबरा ने डंस लिया। सांप के डंसते ही उसने हिम्मत दिखाते हुये उसे एक डिब्बे में बंद कर लिया और सीधे सदर अस्पताल पहुंच गया। रंजीत बोला कि हुजूर इसी कोबरा ने मुझे काटा है। डॉक्टर यह दृश्य देख हक्का-बक्का रह गये। इसके बाद इलाज शुरू किया गया। रंजीत की गंभीर हालत देखते हुये उसे ICU में भर्ती किया गया। वहीं अस्पताल ने वन विभाग को भी सूचित कर दिया। वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और कोबरा को अपने कब्जे में लेकर साथ ले गई। घटना बिहार के मुंगेर से सामने आई है। वहीं रंजीत मुंगेर-लखीसराय सीमा पर स्थित मेदनी चौकी का रहनेवाला है।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार











