spot_img

मासूम को डंसने ही वाला था King Cobra, मां ने ऐसे बचा लिया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : मासूम के पांव पड़ते ही King Cobra ने फन उठाया और डंसने वाला ही था कि मां की एंट्री ने उसकी जान बचा ली। छोटे-मोटे कीड़े को देख डरने वाली मां में गजब का साहस आया। उसने पलक झपकते ही King Cobra के सामने से अपने मासूम को तुरंत गोद में उठा लिया। इस तरह उसकी जान बच गई। मां की गोद से बच्‍चे के लिए और कोई जगह अधिक सुरक्षित नहीं हो सकती।  इस घटना का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस तरह मां ने बचाई मासूम की जिंदगी

वीडियो में एक घर दिखाई दे रहा है और उसके सामने से गली निकली हुई है। घर से गली में उतने के लिए दो सीढ़ी बनी हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि सीढ़ी के निचले हिस्से के किनारे से एक सांप जाता हुई दिख रहा है। घर में एक मां जो अपने बच्चे को लेकर बाहर निकल रही है। बच्चे की उम्र करीब 6-7 साल के करीब होगी। बच्चा जैसे ही गली में पहला कदम रखता है वो सांप के ठीक मुंह पर ही पड़ रहा था। सांप ने भी खतरे को भांपते हुए मुंह को तेजी से पीछे खींच लेता है। तब तक बच्चे की मां की नजर सांप पर पड़ जाती है। मां तेजी से अपने बच्चे को गोदी में उठा लेती है और कुछ दूरी पर खड़ी हो जाती है। इसके बाद सांप भी अपने रास्ते निकल जाता है। यह पूरा घटनाक्रम घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।

अलग-अलग अकाउंट पर वायरल हो रहा यह वीडियो

सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट्स पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर भी यह वीडियो शेयर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो कर्नाटक के मान्डया का बताया जा रहा है। यूट्यूब पर इसे एनिमल रेस्क्यू इंडिया नाम के चैनल ने पोस्ट किया है। फिलहाल इस वीडियो को लोग तेजी से देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। वीडियो में ढेर सारे लोगों ने कमेंट भी किया है। जिसमें एक बच्चे के लिए मां की ओर से बरती गई सावधानी की भी सराहना हो रही है।

इसे भी पढ़ें : हे भगवान, दलाल बने सितमगर, मां हो रही है पागल, बची लड़कियों की लाज, देखें…

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी बहन अंजली सोरेन ने बांधी राखी, लंबी आयु और सलामती की मांगी दुआ

इसे भी पढ़ें : पलामू में राजद और झामुमो नेता में मारधाड़, फायरिंग… देखें

इसे भी पढ़ें : रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी

इसे भी पढ़ें : जब वो संवर गये तो इन्हें उलझा दिया, दुखदाई बुढ़ापे की जिंदगी बदलेगी! देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : बासुकीनाथ श्रावणी मेला का हुआ समापन, चढ़ावा चढ़े 3 करोड़ 6 लाख…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...