Patna : पटना की सियासत में आज बड़ा दिन रहा। बिहार के CM सम्राट चौधरी ने विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वास मत जीत लिया। NDA सरकार को 201 विधायकों का समर्थन मिला और इसके साथ ही सत्ता पर पकड़ और मजबूत हो गई। सदन में अपने संबोधन के दौरान सम्राट चौधरी ने साफ संदेश दिया कि सरकार ‘थ्री C’ यानी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार बिहार को समृद्ध बनाने के लिए काम करेगी, न कि “लूटने” के लिए।
CM ने कहा जनता के आशीर्वाद से बने मुख्यमंत्री
CM ने कहा कि “किसी की बपौती नहीं है ये सत्ता”… जनता के आशीर्वाद और नीतीश कुमार के साथ से वे मुख्यमंत्री बने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका अहम रही है और उनके कार्यों को आगे बढ़ाया जायेगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और NDA नेतृत्व के प्रति आभार जताया। अपने भाषण में सम्राट चौधरी ने कई बड़े ऐलान भी किये जैसे हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज, हर जिले में एयरपोर्ट या हेलीपॉड, 11 नए टाउनशिप और एक्सीडेंट पर 8 लाख रुपये तक की मदद (4 लाख बीमा + 4 लाख सरकार) का वादा।
इसे भी पढ़े : मां चली गई, पर बेटा डटा रहा मैदान पर…
इसे भी पढ़े : IPL सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, 4 करोड़ कैश बरामद…
महिला सुरक्षा पर सख्त रुख दिखाते हुये उन्होंने कहा कि किसी भी घटना में दोषियों को “पाताल से भी खोज निकाला जायेगा”। जमीन विवाद खत्म करने के लिए थाना से लेकर ब्लॉक स्तर तक खुद निगरानी रखने की बात भी कही। विश्वास मत के साथ सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि उनकी सरकार अब फुल एक्शन मोड में है।
#Live : बिहार की महान जनता की सेवा ही मेरा धर्म है और कर्म भी है … प्रणाम बिहार https://t.co/p1JZ9J4Bkr
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) April 24, 2026














