UP : IPL के हर चौके-छक्के के पीछे ऑनलाइन सट्टा गिरोह का खुलासा किया गया है। जहां मोबाइल की स्क्रीन पर करोड़ों का दांव चल रहा था। कानपुर कमिश्नर रघुबीर लाल ने मीडिया को बताया कि IPL मैचों पर सट्टेबाजी की शिकायतों के बाद उक्त कार्रवाई की गई। गिरोह ऑनलाइन नेटवर्क के जरिये सट्टा चला रहा था। ‘BetHub24.com’ नाम की अवैध वेबसाइट बना मोबाइल ऐप के जरिये “मास्टर आईडी” और “सब आईडी” बनाकर नेटवर्क फैलाया गया।
IPL सट्टेबाज यहां धराये
गोविंदपुरी पुल के पास गाड़ी रोककर दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों मोबाइल पर लाइव सट्टा लगाते हुये पकड़े गये। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने किदवई नगर में छापा मारा और तीन अन्य आरोपियों को दबोचा। इनके पास से 3.91 करोड़ रुपये नकद, नोट गिनने की मशीनें, नोट जांचने की मशीन एवं अन्य आपत्तिजनक सामान मिलें। गिरोह का मास्टरमाइंड मनीष उर्फ ‘प्रोफेसर’ अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़े : Assembly Elections : बंगाल में जबरदस्त वोटिंग, 3 बजे तक इतना मतदान…
इसे भी पढ़े : Bihar : मुख्य सचिव का सख्त फरमान, “लेट आये तो कटेगी सैलरी”!












