चाय की दुकान से चला जन-इंसाफ का बुलडोजर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Pakur : पाकुड़ की शांत गलियों में मंगलवार की सुबह एक मामूली-सी दिखने वाली चाय की दुकान अचानक खामोश सनसनी में बदल गई। जहां लोग नाश्ते में चना-घुघनी और सुबह की चाय की चुस्की ले रहे थे, वहीं दूसरी ओर पाकुड़ जमशेरपुर पंचायत के सचिव वतन कुमार को 10 हजार की रिश्वत की रकम लेते रंगेहाथ दबोचा गया। सिंचाई कूप निर्माण योजना के नाम पर एक गरीब लाभुक से पंचायत सचिव वतन कुमार ने 20 हजार की रिश्वत मांगी। मगर उस लाभुक ने वतन की इस मांग के आगे घुटने टेकने की बजाय, सीधा झारखंड ACB का दरवाजा खटखटाया। वह 20 हजार की कीमत पर अपना ईमान बेचने को तैयार था। ACB की टीम ने जाल बिछाया, जगह चुनी गई, सदर प्रखंड ऑफिस के पास की वही चाय दुकान, जहां वतन बाबू अक्सर “सरकारी काम” के बीच नाश्ता करने बैठते थे। मंगलवार को जैसे ही उन्होंने लाभुक के हाथ से 10 हजार की पहली किस्त ली, तभी छुपे हुये अफसरों ने लपक कर उन्हें धर दबोचा। वहां खड़े लोग यह देख अवाक रह गये। चाय आधी छूटी और वतन कुमार को BDO ऑफिस ले जाकर कानूनी प्रक्रिया के सांचे में कसा गया। वहां से दुमका ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें :भाजपा नेता बोले, सरकार भूल गई अपना वादा…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में निवेश की आस, टेस्ला ने भी दिखाई दिलचस्पी…

इसे भी पढ़ें :महज 14 साल के वैभव ने IPL में जड़ा शतक, सरकार देगी बड़ा इनाम

इसे भी पढ़ें :DC ने दिये अहम निर्देश… जानें

इसे भी पढ़ें :सहनवाज अख्तर की भजन संध्या आज… जानें कहां

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के चर्चित होटल कारोबारी लव भाटिया की मौ’त…

Ranchi : राजधानी रांची के मशहूर कावेरी रेस्टोरेंट के...

सुधा दूध भी हुआ महंगा… जानें नये रेट

Ranchi : अमूल और मदर डेयरी ने दूध की...

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का हुआ अंत, किसने मा’रा… जानें

Kohramlive : पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बड़े नामों...

9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में...

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल…

Kohramlive : व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”...