spot_img

ई-पास के लिए लोगों से वसूली कर रहे दलाल, रामगढ़ डीसी ने किया सतर्क, दी यह सलाह…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रामगढ़ : हेमंत सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों के घर से बाहर निकलने के लिए ई-पास को आवश्यक किया है।  अब इस व्यवस्था पर भी दलाल हावी हो गए हैं। वे आमलोगों को ई-पास के लिए झांसा दे रहे हैं। अधिकारियों से ई-पास बनवाने के लिए लोगों से पैसे की वसूली भी कर रहे हैं। बुधवार को इस मुद्दे पर डीसी संदीप सिंह ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें :  अब घबराने की नहीं जरूरत, सदर में खाली हैं इतने बेड

सोशल मीडिया पर जारी की अपील

डीसीसोशल मीडिया पर एक अपील भी जारी की है। उन्होंने कहा है कि कुछ दलालों द्वारा वाहनों के लिए ई-पास बनवाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत प्राप्त हो रही है। ई-पास सीधे सरकार द्वारा जारी की गई वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। इसमें किसी ऑफिस द्वारा कोई अप्रूवल नहीं दिया जा रहा है। किसी अधिकारी द्वारा किसी के आवेदन को रिजेक्ट नहीं किया जाता है।

इसे भी पढ़ें : जब #Ranchi #SSP सुरेंद्र कुमार झा से एक हवलदार ने मांग दिया E-Pass

कार्रवाई की जिम्मेदारी परिवहन पदाधिकारी को

डीसी ने स्पष्ट किया कि इस तरह की शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अगर किसी व्यक्ति को दलालों के बारे में पता है, तो वे डीटीओ को सूचना दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :इस शहर में 10 साल में एक बार खिलता है यह फूल, कच्चे मांस या लाश जैसी है इसकी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...