मंडप से उतरी दुल्हन, बॉयफ्रेंड का थामा हाथ, फिर क्या हुआ, जानें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शहनाइयों की गूंज, मेहमानों की चहल-पहल और पंडित के मंत्रों के बीच सज-धज कर बैठी दुल्हन, लेकिन अचानक ऐसा मोड़ आया कि पूरा विवाह समारोह दंग रह गया। आंध्र प्रदेश के मायलावरम में एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब दुल्हन रस्मों के बीच ही स्टेज से उतरकर अपने बॉयफ्रेंड के पास पहुंच गई और शादी से इनकार कर दिया। खबर है कि, NTR जिला के मायलावरम इलाके में शुक्रवार रात दूल्हे के घर पर शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थीं। विवाह पंडाल रिश्तेदारों और गांववालों से खचाखच भरा था। पारंपरिक वाद्य यंत्र बज रहे थे। पुजारी विवाह मंत्र पढ़ रहे थे। इसी दौरान पारंपरिक रस्म Jeelakarra Bellam भी पूरी की गई, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के सिर पर जीरा और गुड़ रखा जाता है। यह रस्म वैवाहिक एकता का प्रतीक मानी जाती है। जैसे ही शादी की अगली रस्म शुरू होने वाली थी, तभी एक युवक वेडिंग हॉल के सामने आकर खड़ा हो गया। उसे देखते ही दुल्हन अचानक स्टेज से उठी, मंडप से नीचे उतरी और सीधे उस युवक के पास जाकर खड़ी हो गई। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद दुल्हन ने सबके सामने साफ कर दिया कि वह उसी युवक से प्यार करती है और उससे ही शादी करना चाहती है।

दूल्हे के परिवार में गुस्सा, बढ़ा तनाव

इस घटना से दूल्हे और उसके परिवार के लोग स्तब्ध रह गये। बताया जा रहा है कि कुछ रिश्तेदारों ने उस युवक पर हमला करने की कोशिश भी की और उसे आखिरी समय में शादी में बाधा डालने का जिम्मेदार ठहराया। हालात बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। दूल्हे के माता-पिता ने गहरी नाराजगी जताते हुये कहा कि उन्होंने अपने इकलौते बेटे की शादी के लिये बड़ी तैयारी की थी। उनका कहना था कि लगभग 20 लाख रुपये खर्च किये गये। पूरे गांव और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया। हजारों मेहमान समारोह में शामिल हुये। लेकिन आखिरी वक्त पर शादी रुक जाने से उन्हें सामाजिक तौर पर भारी शर्मिंदगी उठानी पड़ी। बाद में दोनों परिवारों के बुजुर्गों और गांव के नेताओं की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। बातचीत के बाद आपसी सहमति से शादी को रद्द करने का फैसला लिया गया।

इसे भी पढ़ें : इश्क, इंकार और भयानक कांड, सुपरवाइजर की का’तिल निकली प्रेमिका… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...