GUMLA : गुमला के जारी और चैनपुर सीमा पर स्थित शंख नदी से लगभग 26 साल के युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युव को बेरहमी से मारा गया है। मृतक के माथे पर टांगी का निशान सहित चेहरा को बुरी तरह से काट दिया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने पर जारी और चैनपुर दोनों थाने की पुलिस पहुंची। आपसी समन्वय से यह तय हुआ कि ये मामला जारी थाने का है इसके बाद शव को जारी थाना पुलिस अपने कब्जे में ले ली है। जांच में नदी के पुल पर भारी मात्रा में खून के साथ पुलिस को कुछ टूटे हुए दांत भी मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया है।
Read More : वीडियो बनाकर कहा- सॉरी पापा- ससुराल आकर मैंने गलती कर दी …और फिर फंदे से झूली
एक व्यक्ति ने बेटा होने का किया झूठा दावा
शव मिलने की सूचना के बाद जारी थाना क्षेत्र के श्रीनगर सिकटाख़ोइर के कहरू मुंडा ने बताया कि यह उनके बेटे बेटा कृष्णा मुंडा का शव है। वह घर से दो दिन पहले से गायब है। शव के पंचनामा के बाद सूचना प्रशासन को सूचना मिली कि कृष्णा चैनपुर इट भठ्ठे के समीप कृष्णा मनरेगा के कुएं में मजदूरी का कार्य कर रहा है। इसके तुरंत बाद दोनों थाना के प्रभारी मामले की छानबीन करने इट भठ्ठे पहुंचे तो देखा कि कृष्णा मुंडा जीवित है।
Read More : बीमार मां को छोड़ दिया था सदर अस्पताल में, स्वस्थ हुई तो…












