वीडियो बनाकर कहा- सॉरी पापा- ससुराल आकर मैंने गलती कर दी …और फिर फंदे से झूली

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र के महावीर नगर भूदा में रेलवे कर्मी आलोक कुमार प्रसाद की पत्नी 21 वर्षीय कोमल पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले कोमल ने एक वीडियो बनाया। जिसमें वह अपने  पिता से सॉरी कहकर अपने दर्द को बयां कर रही है। वीडियो में वह रो-रोकर अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही है। वायरल वीडियो में कोमल रो-रो कर बोल रही है कि मैं सुसाइड करने जा रही हूं, गलती की ससुराल आकर, सॉरी पापा, मैंने आपकी बात नही सुनी। मुझे लगा कि पति सुधर गया, पर फिर से उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। मरने से पहले पापा से कहना चाहती हूं कि मेरे बेटे का ख्याल रखना। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर उसने आत्महत्या कर ली।

पोस्टमार्टम के बाद कोमल का शव उसके मायके पहुंचा। शव देखते ही परिजन चित्‍कार मारकर रोने लगे। घर में पूरा माहौल गमगीन हो गया। कोमल की मां और बहन ने चीख-चीखकर उसके पति आलोक और उसके परिजनों को सजा देने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों ने हाथों में कोमल की तस्वीर और जस्टिस फॉर कोमल लिखी तख्तियां लेकर न्याय की मांग की।

वहीं कोमल कुमारी के ससुराल वाले फरार हो गए हैं।  मृतका के पिता उमेश प्रसाद का आरोप है कि 2 साल पहले पाथरडीह ग्रुप डी के पद पर कार्यरत रेलकर्मी आलोक से कोमल की शादी हुई थी। उन्हें 1 साल बाद एक बेटा भी हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले चार पहिया गाड़ी की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे थे। असमर्थता जताने पर कोमल को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...

योगी मंत्रिमंडल के 8 नये मंत्रियों में विभागों का बंटवारा… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...