JAMSHEDPUR: सड़क हादसे में अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई जिससे एक कर्मचारी की मौत हो गई। सिर और मुंह पर लगी गहरी चोट लगी। कर्मचारी ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। घटनास्थल से गुजर रहे जेएनएसी के कर्मचारियों की नजर घायल पर पड़ी तो उन्हें ऑटो से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस और परिजन को दी गई। मौके पर पुलिस और परिजन एमजीएम पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना बर्मामाइंस थाना अंतर्गत सुनसुनिया गेट की है। मृतक की पहचान टाटा स्टील कर्मचारी बर्मामाइंस के सिक्योरिटी फ्लैट निवासी गीतेश्वर प्रसाद (56) के रूप में की गई है।
Read More : दो व्यवसायियों के घर में चोरी, डेढ़ करोड़ों के गहने और 3 लाख नकद ले उड़े चोर
जेएनएसी में तैनात होमगार्ड के जवान ने बताया
सिकंदर कुमार सिंह ने बताया घायलावस्था में गीतेश्वर प्रसाद सड़क किनारे पड़े थे। ऑटो से उन्हें एमजीएम लाया गया। जवान ने बताया कि बाइक के खंभे में टकराने से उनकी मौत हुई है। इधर, एमजीएम पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया- वे साकची जाने के लिए बाइक पर निकले थे। फोन पर उन्हें घटना की जानकारी दी गई।
Read More : पानी भरे गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से 5 बच्चों की मौत, इलाके में सनसनी










