PATNA : पानी भरे गड्ढे में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई है। सभी बच्चों की उम्र 8 से 12 साल की है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मरने वाले सभी बच्चे अलग-अलग परिवार के थे। बताया जा रहा कि ईट भट्टा चिमनी के लिए गड्ढा खोदा गया था। सभी बच्चे उसी गड्ढे में नहाने के लिए गए हुए थे। तभी यह घटना घटी। यह घटना बिहार के सहरसा जिले की है
घटना की मिली जानकारी के बाद सदर एसडीओ शंभुनाथ झा और सदर एसडीपीओ संतोष कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। मृतक बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Read More : BREAKING : झारखंड में 16 IFC इधर से उधर, जानिये कौन कहां गए
Read More : हैदराबाद से आकर होटल में चलाने लगी #SexRacket, ऐसे हुआ खुलासा








