दो व्यवसायियों के घर में चोरी, डेढ़ करोड़ के गहने और 3 लाख नकद ले उड़े चोर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KODERMA : शुक्रवार की देर रात कोडरमा में दो घरों में चाेरी हुई है। ट्रांसपोर्ट कंपनी जेएसटी के मालिक भूपेंद्र सिंह और किराना व्यवसायी राजीव गुप्ता के घर चोरी हुई है। घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गहने और व 3 लाख रुपये नकद पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। इस घटना को अंजाम दोनों ही मकानों में चोरों ने घर की खिड़की में लगे ग्रिल को तोड़कर कमरे में प्रवेश कर किया है। यह घटना कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित गांधी स्कूल रोड की है।

Read More : हैदराबाद से आकर होटल में चलाने लगी #SexRacket, ऐसे हुआ खुलासा

एसडीपीओ ने कहा, हो रही जांच

मालिक को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसडीपीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी द्वारिका राम ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Read More : पानी भरे गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से 5 बच्चों की मौत, इलाके में सनसनी

कमरे की खिड़की तोड़कर घुसे चोर

ट्रांसपोर्ट कंपनी जेएसटी के मालिक भूपेंद्र सिंह ने बताया की कमरे में दोनों भाई के अलावा मां के करीब 2 किलो सोने के जेवरात व नगद करीब 3 लाख रखे हुए थे। कमरे की खिड़की भी टूटी मिली। चोर सब कुछ ले गए। चोरों ने किराना व्यवसायी राजीव गुप्ता के मकान में खिड़की की ग्रिल तोड़कर कमरे में रखा समान चुरा लिए। घटना के वक्त गृहस्वामी घर पर नहीं थे। मकान में रह रहे उनके भाई संजीव गुप्ता ने बताया की सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली। घर से कितना सामान चोरी हुआ है। इसका पता राजीव गुप्ता के आने के बाद ही चलेगा।

Read More : अफसर बिटिया बन पूरा किया मां का ख्वाब… देखें, रांची की दिव्या कैसे पास कर गई BPSC परीक्षा

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...