spot_img

जमीन माफिया के बड़े खेल का खुलासा, 144 का फर्जी नोटिस तक बना लेते… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh: हजारीबाग में जमीन की हेराफेरी को लेकर बड़े खेल का खुलासा हुआ है। इल्जाम है कि माफिया लोग जहां-तहां जमीन में रोड़ा अटकाने और उसपर कब्जा करने की नीयत से फर्जी प्रशासनिक नोटिस तक निकाल अपना गोटी सेट करने में जुटे हैं। धारा 144 के फर्जी नोटिस के दम पर माफिया अपना राज चला रहे हैं। इस बात का खुलासा होने पर प्रशासनिक महकमें में खलबली मच गई। हजारीबाग की DC नैंसी सहाय ने इसे काफी गंभीरता से लिया है। DC नैंसी सहाय ने आज SP, SDO एवं अन्य कुछ आला अधिकारियों के साथ मीटिंग कर कड़ा रूख अख्तियार करने का आदेश दिया है। फर्जी नोटिस जारी करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज कर फौरी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के सिरसी गांव में एक्टिव कुछ जमीन माफिया पर सदर SDO के कोर्ट के नाम का फर्जी नोटिस तामिला करा लेने का इल्जाम है। इसमें कुछ तथाकथित वकील भी शामिल हैं। हजारीबाग के एक प्रशासनिक अफसर ने खुलासा किया कि एक चहारदिवारी का काम रोकने के लिये जमीन माफियाओं ने धारा 144 के तहत फर्जी नोटिस का इस्तेमाल किया। इस काम में माफियाओं का साथ एक वकील ने दिया। अफसर ने बताया कि इस तरह का फर्जी नोटिस कटकमदाग सिरसी के तुलसी प्रसाद, रामसेवक राम, राजेंद्र राम एवं मोहन राम के नाम का निकाला गया। यह राज खुलने के बाद SDO विद्या भूषण कुमार ने सारे मामले से DC नैंसी सहाय को अवगत कराया। इसके बाद DC नैंसी सहाय ने हजारीबाग के SP मनोज रतन चोथे, अपर समाहर्त्ता राकेश रोशन एवं SDO विद्या भूषण कुमार के साथ मीटिंग कर फौरी कार्रवाई करने का आदेश दिया।

इसे भी पढ़ें :जवान लड़का मेट्रो ट्रेन के सामने कू*दा, CCTV में कैद हुई घटना

इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :Mid Day Meal Scam : संजय तिवारी के खिलाफ केस दर्ज…

इसे भी पढ़ें :जेपी नड्डा ही रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, कार्यकाल बढ़ा

इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : 16 साल बाद पति के जैसी मिली दर्दनाक मौ*त… देखें

इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की डेट वायरल, देखें…

इसे भी पढ़ें :रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे लोग… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...