Chaibasa : जंगल में महुआ चुनने गये पति-पत्नी पर दो भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में 60 साल का पति सतुआ लागुरी जख्मी हो गया। उसके कान और गाल पर भालू ने पंजा मारा था। वहीं, जान बचाने के लिए दोनों पति-पत्नी भी भालू से भिड़ गये। पत्नी ने पास पड़े डंडे से भालू पर वार किया। दोनों भालू भाग गये। लहूलुहान पति को लेकर पत्नी किसी तरह रात में अपने घर पहुंची। आज भोर में जख्मी सतुआ को चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बीती रात चाईबासा के टोंटो पंचायत के बागोलता जंगल में घटी।

जानकारी के अनुसार सतुआ लागुरी अपनी पत्नी के साथ महुआ चुनने बागोलता जंगल गये थे। घर वापस लौटने के दरम्यान दो भालुओं ने उनपर हमला कर दिया। सतुआ का घर टोंटो पंचायत के लिसीमोती गांव में है। भालुओं के चंगुल से बचकर लहूलुहान पति को लेकर देर राथ पत्नी घर पहुंची। नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती इलाका और देर रात होने की वजह से गाड़ी का जुगाड़ नहीं हो सका। इस कारण जख्मी पति को अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। तब पत्नी से मुखिया दीपिका लागुरी को फोन कर सारी जानकारी दी। मुखिया ने स्थानीय डॉक्टर से फोन पर प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद जख्मी सतुआ को आज भोर में बस से चाईबासा के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें : 4 अप्रैल तक सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद, आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें : ”चलता फिरता” एनकाउंटर में ढेर, सुरेश रैना के रिश्तेदार का किया था अंत…
इसे भी पढ़ें : मंगेतर की पुकार पर दिल्ली से रांची आया, फिर क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : बेवा भाभी और भतीजों को उतार डाला मौ*त के घाट…








