spot_img
spot_img

बैंक ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, अब ज्यादा देनी होगी EMI

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : RBI ने 7 दिसंबर को रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इसके बाद बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर (MCLR) बढ़ाना शुरू कर दिया है। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) और इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) के बाद अब पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अलग-अलग अवधि के एमसीएलआर में 25 से 30 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 से 0.30 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। अब बैंक से लोन लेना महंगा हो जाएगा। बैंक की नई दरें 12 दिसंबर 2022 से लागू हो गई है।

होम लोन और पर्सनल लोन पर पड़ेगा असर

होम लोन और पर्सनल लोन के लिए 1 साल का एमसीएलआर रेट ही जिम्मेदार होता है। मार्जिनल कॉस्ट आफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स यानी MCLR रेट वह मिनिमम दर है जिस पर बैंक ग्राहकों को लोन दे सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अलग-अलग तरह के लोन की ब्याज दरों को निर्धारित करने के लिए 2016 में एमसीएलआर रेट की शुरुआत की थी। एमसीएलआर रेट के बढ़ने या घटने से ही ग्राहकों की EMI तय होती है। अगर एमसीएलआर रेट में इजाफा होता है तो आपके लोन की दर बढ़ जाएगी। वहीं अगर एमसीएलआर रेट में कमी आएगी तो आपके लोन की दर भी कम हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बोरी में बंद मिली शख्स की डेड बॉडी, कटे मिले कान, पैर और आधी गर्दन

इसे भी पढ़ें :ट्रैफिक पुलिस को बोनट पर टांग, 4 KM तक भागता रहा शख्स… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :75 लाख का इंश्योरेंस करा पति को लगाया ठिकाना… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :मां की अर्जी पर कब्र से निकाली गई बेटे की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...