Kohramlive : देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। PM नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को PM किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं। एक कार्यक्रम के दौरान PM मोदी रिमोट बटन दबाकर किसानों के बैंक खातों में सीधे 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे। लेकिन इस बार भी लाखों किसान इस किस्त से वंचित रह सकते हैं, क्योंकि सरकार ने योजना के नियमों को और सख्त कर दिया है।
इन वजहों से रुक सकती है किस्त
• e-KYC जरूरी: जिन किसानों ने e-KYC नहीं कराया है, उनके खाते में पैसा नहीं आयेगा।
• Land Seeding अनिवार्य: भूमि सत्यापन पूरा नहीं होने पर किस्त अटक सकती है।
• आधार-बैंक नाम अलग: आधार और बैंक खाते में नाम की स्पेलिंग अलग होने से ट्रांजेक्शन फेल हो सकता है।
• अपात्र किसान: परिवार में कोई आयकरदाता या सरकारी नौकरी में है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
किसान भाई pmkisan.gov.in पर जाकर Know Your Status में रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपना स्टेटस देख सकते हैं। यहां e-KYC, Eligibility और Land Seeding के आगे ‘Yes’ होना जरूरी है। अगर किसी भी कॉलम में कमी है तो उसे तुरंत ठीक करा लें, ताकि 13 मार्च को आने वाली 22वीं किस्त सीधे खाते में पहुंच सके।
इसे भी पढ़ें : इश्क, इंकार और भयानक कांड, सुपरवाइजर की का’तिल निकली प्रेमिका… देखें वीडियो








