Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी प्राइम पार्क के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर थार चढ़ाकर फरार होने वाले आरोपी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान बरियातू के विश्राम उरांव (38) के रूप में हुई है। वारदात में इस्तेमाल काले रंग की थार SUV भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस जवान को मारी टक्कर
यहां याद दिला दें कि बीते कल यानी मंगलवार (14 जुलाई) को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तेज रफ्तार और संदिग्ध थार को रोकने का इशारा किया। गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगी थी, विंडशील्ड टूटी हुई थी और पीछे का नंबर मिट्टी से ढंका हुआ था। रुकने के बजाय चालक ने थार सीधे पुलिस टीम की ओर मोड़ दी और टक्कर मारते हुये फरार हो गया।
घटना में पेट्रोलिंग वाहन के चालक राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके सिर में गहरी चोट आई और पांच टांके लगाने पड़े। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। घटना के बाद पुलिस ने वाहन नंबर ट्रेस कर FIR दर्ज की और छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें : देश की पहली सरकारी AI यूनिवर्सिटी और AI हब बनाने का ऐलान…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में 223 वाहनों पर कार्रवाई…
इसे भी पढ़ें : बिहार पहुंचने से पहले पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप…
इसे भी पढ़ें : जुलाई के आखिरी हफ्ते में लौट सकता है मेघों का दौर…
इसे भी पढ़ें : बाढ़ के कहर में स्नेक फार्म टूटा, 900 जहरीले सांप निकले बाहर, वीडियो वायरल…








