spot_img

झारखंड में अगले 3 रोज इन जिलों में भारी बारिश… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है। राजधानी रांची के मौसम केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिये अगले तीन दिनों तक खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन रोज के बीच कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवायें चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज  यानी 15 जुलाई को रांची एवं खूंटी और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, 16 जुलाई को गुमला एवं सिमडेगा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा बोकारो, धनबाद और दक्षिण-पूर्वी झारखंड के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वज्रपात से बचाव की अपील

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सावधानी के तौर पर खुले मैदान में जाने से बचें। पेड़ों के नीचे खड़े न हों। बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाये रखें। तेज हवा और आंधी के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।

बीते 24 घंटे में कमजोर रहा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान जमशेदपुर सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची के नामकुम में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Yellow alert for heavy rain in several areas of Jharkhand due to active monsoon conditionsYellow alert for heavy rain in several areas of Jharkhand due to active monsoon conditionsYellow alert for heavy rain in several areas of Jharkhand due to active monsoon conditions

इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस की ‘नाइट ड्यूटी’ का रियलिटी चेक, SSP ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : पुलिस पर थार चढ़ाने वाला अरेस्ट… जानें कौन

इसे भी पढ़ें : देश की पहली सरकारी AI यूनिवर्सिटी और AI हब बनाने का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में 223 वाहनों पर कार्रवाई…

इसे भी पढ़ें : बिहार पहुंचने से पहले पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची पुलिस की ‘नाइट ड्यूटी’ का रियलिटी चेक, SSP ने क्या किया… जानें

Ranchi : रांची SSP राकेश रंजन बीती देर रात...

पुलिस पर थार चढ़ाने वाला अरेस्ट… जानें कौन

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी प्राइम पार्क के...

देश की पहली सरकारी AI यूनिवर्सिटी और AI हब बनाने का ऐलान…

Kohramlive : दुनिया जिस रफ्तार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)...

हजारीबाग में 223 वाहनों पर कार्रवाई…

Hazaribagh : सड़क पर आपकी छोटी सी लापरवाही किसी...

बिहार पहुंचने से पहले पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप…

Hazaribagh : अवैध धंधे की राह पर निकली शराब...