Hazaribagh : सड़क पर आपकी छोटी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। इसी संदेश के साथ हजारीबाग पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर अपना अभियान तेज कर दिया है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर 14 जुलाई को शहर के PTC चौक के पास विशेष वाहन जांच और जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया। CCR के DSP के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 148, ट्रिपल लोडिंग 32, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुये वाहन चलाने वाले 10, नो पार्किंग में खड़े ऑटो, टोटो और अन्य वाहन 33 के खिलाफ चालान काटे।
इसे भी पढ़ें : बिहार पहुंचने से पहले पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप…
इसे भी पढ़ें : जुलाई के आखिरी हफ्ते में लौट सकता है मेघों का दौर…
इसे भी पढ़ें : बाढ़ के कहर में स्नेक फार्म टूटा, 900 जहरीले सांप निकले बाहर, वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : देसी मशरूम खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, परिवार के 10 लोग हॉस्पिटल में…
इसे भी पढ़ें : रांची में ‘फ्री राशन’ पर बड़ा एक्शन, 3,352 कार वालों से अब होगी वसूली…








